World Smile Day: जानिए कैसे आपका जीवन सफल और स्वस्थ बन सकता है

1
World Smile Day: हंसने व मुस्कुराने वाला व्यक्ति रोग मुक्त और दुश्मन रहित रहता होता है। आपकी मुस्कुराहट आपकी जिंदगी को और भी सुंदर और सफल बनाती है। आपकी मुस्कुराहट जहां आपको लोकप्रिय बनाती वही आपसे जलने वालों को और जलाती भी है। प्रेम की पहली सीढ़ी का नाम भी मुस्कान है। यानी प्रेम की शुरुवात भी मुस्कुराहट से ही होती है और शांति की भी।

world-smile-day-tripbro
World Smile Day


हंसी मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे जीवन में हंसी की मिठास होती है जो हमें सुखद और स्वस्थ बनाती है।World Smile Day ke मौके पर, हम जानेंगे कि हंसी का महत्व क्या है और हम इसे अपने जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं।


घुमक्कड़ों की वैश्विक भाषा है स्माइल


विश्वभर में करोड़ों पर्यटन स्थल है और हर जगह अलग अलग भाषा और बोली है। एक घुमक्कड़ और यायावर के दूसरे भाषाई प्रदेश में जाने से पहले मुस्कुराहट की भाषा अवश्य सीख लेनी चाहिए। #यायावरी अथवा #घुमक्कड़ी करने के लिए आपको सबसे पहले एक ही भाषा सीखने की आवश्यकता है, वो है मुस्कुराने की भाषा।  मुस्कान एकमात्र वैश्विक भाषा है। आपकी एक अच्छी मुस्कान आपको मैदानी इलाकों में दाल, रोटी, चाय-पानी और छत की व्यवस्था कर देगी। वहीं पहाड़ों पर ठौर-ठिकाने के साथ-साथ मैग्गी, पराठा, सूप या चाय की व्यवस्था कर देगी। कुछ जगहों पर विशेष पेय के भी प्रबंध हो सकते हैं। बस मुस्कान लगातार देनी हैं।


वर्ल्ड स्माइल डे मनाने का उद्देश्य


विश्व मुस्कुराहट दिवस हर साल अक्तूबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 06 अक्टूबर 2023 को वर्ल्ड स्माइल डे है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसने की अहमियत को समझाना है और उन्हें यह याद दिलाना है कि हंसी के बिना जीवन अधूरा होता है। यह एक मौका है हंसी के महत्व को सभी के सामने लाने का और एक खुशहाल और स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का।

भगवान भी उसे ही पसंद करते है जो संकट में भी धैर्य सहित मुस्कुरा सके। कई देश इसी इसी मुस्कुराहट पर आबाद और बर्बाद हुए, और कई राजवंशों का भी उदय-अस्त इसी मुस्कुराहट के कारणवश हुआ है। तो सदैव समय, काल परिस्थिति के अनुसार मुस्कुराइए। किसी के दुःख के समय में मुस्कुराना अनुचित है और अपने दुःख, कष्ट और पीड़ा को जल्दी दूर करने के लिए मुस्कुराते रहिए।


जीवन में मुस्कान का महत्व:

स्वास्थ्य के लिए: मुस्कुराहट एक स्वस्थ जीवन का संकेत होती है। जब हम मुस्कुराते हैं, हमारे चेहरे की मांसपेशियां और आंखों की मुस्कान हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। स्वास्थ्यवर्धक हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे तनाव कम होता है। हंसने मुस्कुराने से हमारे शरीर में खून की सरकुलेशन बढ़ती है और इससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

रिश्तों को मजबूत करने के लिए: मुस्कुराहट रिश्तों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हम मुस्कुराते हैं, तो हम दूसरों के साथ आत्मविश्वास से बात करते हैं और सजीव संबंध बनाते हैं।

पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए: मुस्कुराहट हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह हमारे मन को पॉजिटिव और खुशहाल रखती है और हमें अच्छे तरीके से सोचने में मदद करती है।

प्रोफेशनल सफलता के लिए: मुस्कुराहट आपके पेशेवर जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकती है। एक प्रसन्न चेहरा और योग्यता दूसरों को आपकी दिशा में लगाता है, जिससे आपकी प्रोफेशनल सफलता में मदद मिल सकती है।

तनाव कम करने के लिए: हंसी से हमारा तनाव कम होता है और हम चिंता मुक्त होते हैं।

सामाजिक जीवन में मदद: हंसी के माध्यम से हम दूसरों के साथ बेहतर संबंध बना सकते हैं और सामाजिक जीवन में अपने रिश्ते को प्रगाढ़ बना सकते हैं।


कैसे मनाएं वर्ल्ड स्माइल डे:

कॉमेडी शो देखें: कॉमेडी शो देखना हंसी का सबसे सरल तरीका है। आप अपने चाहने वाले परिजनों, बच्चों, मित्रों, ऑफिस के सहायकों आदि के साथ कॉमेडी मूवी या शो देखने का कार्यक्रम बना सकते है। साथ हंसने में हंसी और मजा दोनो ज्यादा आता है।

हंसी मजाक करें: दोस्तों और परिवार के साथ स्वस्थ मजाक करना और हंसना विश्व हास्य दिवस के मौके पर बेहद महत्वपूर्ण है। घर पर या पार्क में आप एक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। कॉमेडी मूवी या शो देखने का कार्यक्रम बना सकते है। खानपान के दौर चुटकुले या पुराने किस्से को इसमें शामिल कर सकते हैं। इसमें बच्चों और वृद्ध दोनो वर्ग के लोगों को शामिल करें। साथ हंसने में हंसी और मजा दोनो ज्यादा आता है।

सोशल मीडिया पर मुस्कान बिखेरें: आप सोशल मीडिया पर हंसी के वीडियो या मीम्स साझा करके अपने दोस्तों को अपनी हंसी के साथ जोड़ सकते हैं। हां ध्यान रहे राजनीति और मजहबी उन्माद वाले इमेज, वीडियो पोस्ट ना हो धार्मिक और राजनीतिक भावनाएं आहत हो सकती है।



मुस्कुराहट न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारे रिश्तों, मानसिक स्वास्थ्य, और पेशेवर जीवन को भी सजीव और सफल बनाने में मदद कर सकती है। विश्व मुस्कान दिवस World Smile Day मुस्कान का महत्व याद दिलाने का एक अच्छा मौका है। हंसना हमारे जीवन को खुशी पूर्ण बनाता है और हमें स्वस्थ रखता है। इस दिन को हंसी और खुशी के साथ मनाकर हम अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं। तो कहने का साधारण सा मतलब है।

आज #WorldSmileDay है और आप सबको विश्व मुस्कान दिवस' की ढेरों शुभकामनाएं।

#Happy World Smile Day


एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें