World Tourism Day: जानिए विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम क्यों है खास

5
World Tourism Day 2024 : पर्यटन ने मानव सभ्यता के विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतिहास की बात करें तो यात्रा का प्रारंभ भोजन से शुरू होकर ज्ञान, धन, मनोरंजन, धर्म, संस्कृति, इतिहास, स्वास्थ्य से लेकर अब अंतरिक्ष पर्यटन क्षेत्रों में अपना व्यापक प्रभाव दिखा रहा है।




27 सितंबर को UNWTO द्वारा "विश्व पर्यटन दिवस"(World Tourism Day) विश्व भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक प्राकृतिक, ऐतिहासिक, आधुनिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। आइए जानते है दुनिया के सबसे बड़े उद्योग 'पर्यटन' और पर्यटन दिवस के बारे में।

पर्यटन के वैश्विक स्वरूप की बात करें तो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कई देशों की अर्थव्यवस्था का आधार भी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के अनुसार पृथ्वी पर प्रत्येक 10 लोगों में एक को रोजगार देता है और परोक्ष रूप से करोड़ों लोगों के आय का साधन भी पर्यटन है। कई देशों के अर्थव्यवस्था का आधार पर्यटन भारत के विदेशी आमदनी का भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं।


विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) पर्यटन के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी है। इसके द्वारा ही विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन नीतियों का नेतृत्व और समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देता है। पर्यटन विश्व भर में विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसके द्वारा न केवल आर्थिक विकास होता है, बल्कि शैक्षणिक, सांस्कृतिक राजनैतिक, आदर्शों का अद्यतीकरण और वैश्विक स्तर पर आपसी साझेदारी भी बढ़ती है।

विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम


संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम “पर्यटन और शांति” (Tourism And Peace) रखा गया है, जो विभिन्न राष्ट्रों और उनके संस्कृतियों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने और वैश्विक सुलह प्रक्रियाओं का समर्थन करने में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।


विश्व शांति के लिए क्यों आवश्यक है पर्यटन


WORLD Tourism Day 2024 की थीम पर चर्चा करते हुए यूनाइटेड नेशन वर्यूल्ड टूरिज्म की वेबसाइट पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है-‘पर्यटन लोगों को एक साथ लाता है। इस विश्व पर्यटन दिवस 2024 पर, हम पर्यटन और शांति के बीच गहरे संबंध पर विचार कर रहे हैं। सतत पर्यटन समुदायों को बदल सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है, समावेशन को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है। सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को महत्व देने और उन्हें संरक्षित करने पर्यटन की भूमिका महत्वपूर्ण है, पर्यटन विभिन्न राष्ट्रों के आपसी संबंध में तनाव को कम करने और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।"

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम


सऊदी अरब के रियाद शहर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस 2023 के आयोजन में UNWTO द्वारा "पर्यटन और हरित निवेश" (Tourism and green investment) विषयक थीम का चयन किया गया है। इस थीम के माध्यम से UNWTO लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए अधिक और बेहतर निवेश की आवश्यकता पर प्रकाश डाल रहा है। पर्यटन और हरित निवेश (Tourism and Green Investment) के माध्यम से, सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय स्थिरता के साथ पर्यटन के महत्व को जागरूक किया जाना है।

पर्यटन में भारत का विजन और निवेश।


भारत एक विविध और आकर्षक देश है जिसमें दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ है। भारत सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास करने के लिए भारी निवेश किया है। 2023-24 के बजट में, सरकार ने पर्यटन के लिए 23,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है। यह निवेश पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास, विपणन, और प्रचार के साथ ही पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पर्यटन को एक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए एक विजन भी तैयार किया है। इस विजन के तहत, सरकार 2025 तक भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की पर्यटन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखती है।


पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार।


सरकार पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है ताकि पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। इन निवेशों से भारत के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। 

पर्यटन एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है। यह विदेशी मुद्रा अर्जित करने और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। पर्यटन विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। विश्व पर्यटन दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो लोगों को पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने का अवसर प्रदान करता है।


-  माधव कुमार


#WorldTourismDay #WTO #UNWTO #TripBro #TourismandGreenInvestment #WorldTourismDay #WTD #World_Tourism_Day_Theme
#Green_Investment_in_Travel
#Tourism_Employment_and_Future
#Travel_Industry_Development

एक टिप्पणी भेजें

5टिप्पणियाँ
  1. बहुत बढ़िया पोस्ट

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही शानदार लेख। इसमें कोई संदेह नहीं कि पर्यटन सांस्कृतिक विविधता को समझने का एक अनूठा माध्यम है। विभिन्न स्थानों की यात्रा हमें यह जानने का अवसर देती है कि लोग अलग-अलग जगहों पर किन चीज़ों का उपयोग करते हैं। उनकी संस्कृति, खान-पान की आदतें, सामाजिक ढांचा और सामाजिक मूल्य को हम करीब से देख सकते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  3. पर्यटन जो आपके मानस पटल पर अनोखा छाप छोड़ता है और जिंदगी में नई स्फूर्ति भरता है।
    आपके द्वारा दी गई उम्दा जानकारियों के साथ आपका आभार।

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें