World Tourism Day: ट्रैवल इंडस्ट्री में बेहतर रोजगार और भविष्य के लिए नई थीम पर्यटन और हरित निवेश

4

World Tourism Day : पर्यटन ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतिहास की बात करें तो यात्रा का प्रारंभ भोजन से शुरू होकर ज्ञान, धन, मनोरंजन, धर्म, संस्कृति, इतिहास, स्वास्थ्य से लेकर अब अंतरिक्ष पर्यटन क्षेत्रों में अपना व्यापक प्रभाव दिखा रहा है।


27 सितंबर को UNWTO द्वारा "विश्व पर्यटन दिवस"(World Tourism Day) विश्व भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक प्राकृतिक, ऐतिहासिक, आधुनिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। आइए जानते है दुनिया के सबसे बड़े उद्योग 'पर्यटन' और पर्यटन दिवस के बारे में।


World-Tourism-Day-New-theme-on-tourism-and-green-investment



पर्यटन के वैश्विक स्वरूप की बात करें तो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कई देशों की अर्थव्यवस्था का आधार भी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के अनुसार पृथ्वी पर प्रत्येक 10 लोगों में एक को रोजगार देता है और परोक्ष रूप से करोड़ों लोगों के आय का साधन भी पर्यटन है। कई देशों के अर्थव्यवस्था का आधार पर्यटन भारत के विदेशी आमदनी का भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं।



विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) पर्यटन के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी है। इसके द्वारा ही विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन नीतियों का नेतृत्व और समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देता है। पर्यटन विश्व भर में विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसके द्वारा न केवल आर्थिक विकास होता है, बल्कि शैक्षणिक, सांस्कृतिक राजनैतिक, आदर्शों का अद्यतीकरण और वैश्विक स्तर पर आपसी साझेदारी भी बढ़ती है।



विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम


सऊदी अरब के रियाद शहर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस 2023 के आयोजन में UNWTO द्वारा "पर्यटन और हरित निवेश" (Tourism and green investment) विषयक थीम का चयन किया गया है। इस थीम के माध्यम से UNWTO लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए अधिक और बेहतर निवेश की आवश्यकता पर प्रकाश डाल रहा है। पर्यटन और हरित निवेश (Tourism  and Green Investment) के माध्यम से, सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय स्थिरता के साथ पर्यटन के महत्व को जागरूक किया जाना है।



पर्यटन के लिए हरित निवेश क्यों है महत्वपूर्ण


2023 विश्व पर्यटन दिवस का विषय "पर्यटन और हरित निवेश" है। यह थीम पर्यटन के पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभावों को कम करने और स्थाई विकास को बढ़ावा देने के लिए 'हरित निवेश' महत्वपूर्ण है। हरित निवेश पर्यटन स्थलों और बुनियादी ढांचे को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद कर सकता है। यह पर्यटन से होने वाले प्रदूषण को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने में भी मदद कर सकता है।




World-Tourism-Day-New-theme-on-tourism-and-green-investment-for-better-employment-and-future-in-the-travel-industry.html
World Tourism Day: ट्रैवल इंडस्ट्री में बेहतर रोजगार और भविष्य के लिए नई थीम पर्यटन और हरित निवेश 



कौन है विश्व पर्यटन दिवस का आयोजक देश


वर्ष 2023 के विश्व पर्यटन दिवस का आयोजनकर्ता देश रियाद, सऊदी अरब (Saudi Arabia) है। Four season hotel, Riyadh, Saudi Arabia में  27 और 28 सितंबर तक चलने वाले विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संस्था जुड़े व्यक्ति, दिग्गज पर्यटन शोधकर्ता एवं ट्रैवल एजेंसी द्वारा पर्यटन के वैश्विक महत्व, पर्यटन शिक्षा और नए पर्यटन थीम पर्यटन और हरित निवेश पर चर्चा की जाएगी और पर्यटन के वर्तमान एवं भविष्य को सुधारने हेतु नए आयाम गाढ़े जायेंगे।


सऊदी अरब अपने पर्यटन क्षेत्र में अपने सुनहरे रेगिस्तानों और तेल के कुओं के लिए जाना जाता है। देश में शांत वातावरण और इस्लामिक धरोहरों के रूप में कुछ  मस्जिदें भी हैं। सऊदी अरब में पर्यटक स्थानीय मसालों, अरबी कॉफी एवं खजूर, दुनिया के सबसे बड़े नखलिस्तान का दौरा करने के साथ मॉल में शॉपिंग एवं मौज मस्ती का भी आनंद लेते हैं। विश्व पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल है।



विश्व पर्यटन संगठन का संदेश


UNWTO के अनुसार, COVID-19 महामारी ने पर्यटन क्षेत्र में व्यापक व्यवधान पैदा किया है, लेकिन इसने लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए अधिक स्थाई भविष्य के लिए पर्यटन निवेश की दिशा और आख्यानों को फिर से परिभाषित और पुनर्गठित करने का एक अवसर भी प्रदान किया है। UNWTO के अनुसार अब पारंपरिक निवेशों के बजाय नए और अभिनव समाधानों और प्रयोगों की आवश्यकता है, जो केवल आर्थिक वृद्धि और उत्पादकता को बढ़ावा दें। UNWTO ने सभी पर्यटन हितधारकों से आह्वान किया है कि वे पर्यटन और हरित निवेश में सहयोग करें। इसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश, साथ ही स्थानीय समुदायों की भागीदारी शामिल है। पर्यटन और हरित निवेश में से हम एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं, जहां सभी को पर्यटन उद्योग द्वारा लाभ मिल सकता है




विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organisation) के महासचिव ज़ुराब पोलोलिकाश्विली (Zurab Pololikashvili) ने कहा, "विश्व पर्यटन दिवस 2023 पर, हम सभी को पर्यटन की शक्ति का उपयोग करने और मनुष्य, धरती और उनके समृद्धि के लिए निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो लाखों, करोड़ों नौकरियां पैदा कर सकता है, समावेशन को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन दे सकता है। लेकिन ऐसा करने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पर्यटन स्थाई और जिम्मेदार तरीके से विकसित हो।"



पर्यटन में भारत का विजन और निवेश


भारत एक विविध और आकर्षक देश है जिसमें दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ है। भारत सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास करने के लिए भारी निवेश किया है। 2023-24 के बजट में, सरकार ने पर्यटन के लिए 23,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है। यह निवेश पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास, विपणन, और प्रचार के साथ ही पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पर्यटन को एक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए एक विजन भी तैयार किया है। इस विजन के तहत, सरकार 2025 तक भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की पर्यटन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखती है।



पर्यटन में भारत सरकार के निवेश के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं। 


बुनियादी ढांचे का विकास : सरकार हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि पर्यटकों के लिए भारत की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।


प्राचीन सांस्कृतिक महत्व के भवनों का पुनरुद्धार : पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देशभर में वर्षों से उपेक्षित रहे सांस्कृतिक महत्व के भवनों का पुनरुद्धार एवं उसके सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए भारत आज भी ज्ञान और अध्यात्म का महत्वपूर्ण केंद्र है।


विपणन और प्रचार : सरकार भारत को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए विपणन और प्रचार अभियानों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। अलग अलग देशों में रोड शो, मैत्री कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं आर्थिक फेस्टिवल में भारतीय उत्पादों की उपस्थिति एवं भारत सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अन्य देशों के पर्यटकों को लुभाने हेतु भारतीय थीम ही रखना जिसमे सांस्कृतिक, प्राकृतिक, भोजन, लोककलाओं, लोक संगीत, ऐतिहासिक धरोहरों की गाथाओं को प्रदर्शन करना है।


पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार : सरकार पर्यटन उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है ताकि पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। इन निवेशों से भारत के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। 


पर्यटन एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करती है। यह विदेशी मुद्रा अर्जित करने और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। पर्यटन विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। विश्व पर्यटन दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो लोगों को पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने का अवसर प्रदान करता है।


माधव कुमार


#World_Tourism_Day_Theme
#Green_Investment_in_Travel
#Tourism_Employment_and_Future
#Travel_Industry_Development
#WorldTourismDay #WTO #UNWTO #TripBro #TourismandGreenInvestment #WorldTourismDay #WTD

एक टिप्पणी भेजें

4टिप्पणियाँ
  1. बहुत ही शानदार विश्लेषण

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत शानदार विवरण

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहद खूबसूरत वर्णन। आपने पूरा encyclopaedia बना दिया है। बहुत खूब।

    जवाब देंहटाएं
  4. आलेख पढ़ कर न केवल प्रसन्नता हुई बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में कुछ सार्थक योगदान अपनी ओर से भी देने की इच्छा जागी! आभार!

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें