World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस 2022 से 1980 थीम वर्षवार सूची

0
World Tourism Day: पर्यटन सांस्कृतिक समझ को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं, धर्मों, जातियों, रंगो, दूसरे देश के लोगों को एक साथ एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व पर्यटन दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के महत्व को प्रमोट करना है। पर्यटन विकास, सांस्कृतिक आदि के बीच ज्ञान विनिमय, और रोजगार के साथ-साथ समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी एक अवसर है पर्यटकों को धर्म, संस्कृति, और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए अन्य देशों का दर्शन करने का मौका गंवाना नहीं चाहिए। विश्व पर्यटन दिवस एक साझा संदेश है कि हम सभी को पर्यटन को संरक्षित रूप से और सामर्थ्य पूर्ण तरीके से बढ़ावा देना चाहिए।




विश्व पर्यटन दिवस समारोह


विश्व पर्यटन दिवस 1980 से प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को आयोजित किया जाता रहा है। यह तारीख 1970 में संगठन की विधियों को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जो पांच साल बाद यूएनडब्ल्यूटीओ! संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की संस्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है।


Tripbro विश्व पर्यटन दिवस 2022
TripBro- विश्व पर्यटन दिवस 2022


विश्व पर्यटन दिवस की स्थापना का उद्देश्य

यह अपने तीसरे सत्र ( टोररेमोलिनोस, स्पेन, सितंबर 1979 ) में था, कि यूएनडब्ल्यूटीओ महासभा ने वर्ष 1980 में शुरू होने वाले विश्व पर्यटन दिवस को 27 सितंबर को स्थापित करने का निर्णय लिया। इस तिथि को विश्व पर्यटन में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में  चुना गया था। जो की 27 सितंबर 1970 को यूएनडब्ल्यूटीओ UNWTO द्वारा पर्यटन को एक महत्वपूर्ण उद्योग मानने को अपनाने के कारण है।


विश्व पर्यटन दिवस  27 सितंबर को ही चुनने का एक विशेष कारण और है, कि सितंबर विशेष रूप से अपने मौसम के कारण इस तिथि हेतु उपयुक्त है। क्योंकि  सितंबर की ये विशेष तारीख उत्तरी गोलार्ध में उच्च मौसम के अंत में और दक्षिणी गोलार्ध में खुशनुमा मौसम का प्रारंभिक समय काल होता है।


विश्व पर्यटन दिवस 2022 का होस्ट कौन सा देश है ?

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का आयोजन बाली, इंडोनेशिया में हो रहा है तो मेजबान देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो अपनी शानदार समुद्र तट, जंगलों, पहाड़ों के लिए जाना जाता है, यानी प्रकृति से परिपूर्ण  है। बौद्ध मंदिरों, नाइट क्लबों, स्पा सेंटरों, समुद्री क्रूज, सीफूड, और अपने अच्छे पर्यटक व्यवहार यानी की  हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटन से होने वाली इनकम को विदेशी आय का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। इंडोनेशिया में टूरिज्‍म डे सेलिब्रेशन का उद्देश्य  पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्‍यान केंद्रित करना है, विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम "पर्यटन पर पुनर्विचार" यानि की Re Thinking Tourism है।


1997 में UNWTO ने तय किया था कि प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अलग-अलग देश में आयोजित होंगे। और हर बार की थीम अपने आप में विशेष होंगे जो पर्यटन को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होंगे। अबतक आयोजित हुए विश्व पर्यटन दिवस समारोह की थीम की सूची निम्न है। सूची को इस प्रकार इस पोस्ट में समायोजित किया गया है जिसका स्रोत है UNWTO ही है। 


World Tourism Day 2022
Picture courtesy - UNWTO


विश्व पर्यटन दिवस, 2022- बाली, इंडोनेशिया
विश्व पर्यटन दिवस 2022: "पर्यटन पर पुनर्विचार"
RETHINKING TOURISM”

विश्व पर्यटन दिवस, 2021-
विश्व पर्यटन दिवस 2021: समावेशी विकास के लिए पर्यटन।

विश्व पर्यटन दिवस, 2020
विश्व पर्यटन दिवस 2020: पर्यटन और ग्रामीण विकास।

विश्व पर्यटन दिवस, 2019 - नई दिल्ली, भारत
विश्व पर्यटन दिवस 2019: पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए बेहतर भविष्य।

विश्व पर्यटन दिवस, 2018 - बुडापेस्ट, हंगरी 
पर्यटन में स्थिरता और डिजिटल परिवर्तन।

World Tourism Day - Tourism And the Digital Transformation
World Tourism Day 2018 - Tourism And the Digital Transformation 
Picture courtesy - UNWTO


विश्व पर्यटन दिवस, 2017 
विकास के लिए सतत पर्यटन।

विश्व पर्यटन दिवस, 2016 
यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।

विश्व पर्यटन दिवस, 2015 
1 अरब पर्यटक 1 अरब अवसर।

विश्व पर्यटन दिवस, 2014
पर्यटन और सामुदायिक विकास

विश्व पर्यटन दिवस, 2013: 

पर्यटन और जल: हमारे साझा भविष्य की रक्षा।



विश्व पर्यटन दिवस, 2012:
पर्यटन और सतत ऊर्जा: सतत विकास को शक्ति देना।

विश्व पर्यटन दिवस, 2011 - अफ्रीका
सतत विकास को शक्ति देना।

विश्व पर्यटन दिवस, 2010 - चीन
पर्यटन और जैव विविधता।
Tourism and Biodiversity.

विश्व पर्यटन दिवस, 2009 - घाना
पर्यटन - विविधता का जश्न।

विश्व पर्यटन दिवस, 2008:
जलवायु परिवर्तन की चुनौती का जवाब।




विश्व पर्यटन दिवस, 2007: श्रीलंका
पर्यटन ने महिलाओं के लिए खोले दरवाजे।

विश्व पर्यटन दिवस, 2006

समृद्ध पर्यटन

विश्व पर्यटन दिवस, 2005 - कतर 
यात्रा और परिवहन।

विश्व पर्यटन दिवस, 2004 - मलेशिया
खेल और पर्यटन: आपसी समझ, संस्कृति और समाजों के विकास के लिए दो जीवित ताकतें।

विश्व पर्यटन दिवस, 2003 - अल्जीरिया - 
पर्यटन: गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरक शक्ति।



विश्व पर्यटन दिवस, 2002 - कोस्टा रिका
इकोटूरिज्म, सतत विकास की कुंजी।

विश्व पर्यटन दिवस, 2001- ईरान (इस्लामिक गणराज्य) 

पर्यटन: सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण।        

विश्व पर्यटन दिवस, 2000 - जर्मनी - प्रौद्योगिकी और प्रकृति: इक्कीसवीं सदी की शुरुआत में पर्यटन के लिए दो चुनौतियाँ।

विश्व पर्यटन दिवस, 1999 - चिली
पर्यटन: नई सहस्राब्दी के लिए विश्व विरासत का संरक्षण।

विश्व पर्यटन दिवस, 1998 - मेक्सिको
सार्वजनिक-निजी क्षेत्र की भागीदारी: पर्यटन विकास और प्रचार की कुंजी।




विश्व पर्यटन दिवस, 1997 - 
पर्यटन: रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए इक्कीसवीं सदी की एक प्रमुख गतिविधि।

विश्व पर्यटन दिवस, 1996 - 
पर्यटन: सहिष्णुता और शांति का कारक।

विश्व पर्यटन दिवस, 1995 - 
विश्व व्यापार संगठन: बीस वर्षों के लिए विश्व पर्यटन की सेवा।

विश्व पर्यटन दिवस, 1994 -
 गुणवत्तापूर्ण कर्मचारी, गुणवत्तापूर्ण पर्यटन।

विश्व पर्यटन दिवस, 1993 -
पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण: एक स्थायी सद्भाव की ओर



विश्व पर्यटन दिवस, 1992 -
पर्यटन: बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता और लोगों के बीच मुठभेड़ का एक कारक।

विश्व पर्यटन दिवस, 1991 -
संचार, सूचना और शिक्षा: पर्यटन विकास की शक्तियाँ।

विश्व पर्यटन दिवस, 1990 - 
पर्यटन: एक गैर-मान्यता प्राप्त उद्योग, जारी की जाने वाली एक सेवा

विश्व पर्यटन दिवस, 1989 - 
पर्यटकों की मुक्त आवाजाही से एक दुनिया बनती है

विश्व पर्यटन दिवस, 1988 - 
पर्यटन: सभी के लिए शिक्षा।




विश्व पर्यटन दिवस, 1987 - 
विकास के लिए पर्यटन।

विश्व पर्यटन दिवस, 1986 -

पर्यटन: विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति।

विश्व पर्यटन दिवस, 1985 -
युवा पर्यटन: शांति और मित्रता के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत।

विश्व पर्यटन दिवस, 1984 - 
अंतर्राष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन।

विश्व पर्यटन दिवस, 1983 -
यात्रा और छुट्टियां सभी के लिए एक अधिकार लेकिन जिम्मेदारी भी हैं।




विश्व पर्यटन दिवस, 1982 -
यात्रा में गर्व: अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान।

विश्व पर्यटन दिवस, 1981 - 
पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता।

विश्व पर्यटन दिवस, 1980 -
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शांति और आपसी समझ के लिए पर्यटन का योगदान।


विश्व पर्यटन दिवस के प्रत्येक वर्ष की थीम को नोट करके लिख लीजिए, अगर पर्यटन छात्र हैं तो तो आपको आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में 2 नंबर के प्रश्न इनमे से अवश्य आयेंगे।


यह पोस्ट आपको कैसा लगा यह कमेंट करके अवश्य बताएं। किस वर्ष की पर्यटन थीम आपको सबसे अच्छी लगी और क्यों इस बारे में भी आप अवश्य कमेंट करें। यहां तक आने हेतु आपका हार्दिक आभार।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)