बैंगन का चोखा एवं बैंगन का भरता बनाने की स्वादिष्ट आसान विधि।

1

बैंगन के बारे कुछ प्रमुख तथ्य

बैंगन एक महत्वपूर्ण सब्जी है। साधारण, गोल मटोल अथवा तथा लंबे दिखने वाली इस सब्जी को प्रायः वो सम्मान नही मिल पाता जो अन्य सब्जियों को मिलता है। लेकिन स्वाद और स्वास्थ्य में इसकी कोई सानी नही है। दुनियां में सर्वाधिक खाये जाने वाले सब्जियों में इसका स्थान दूसरा है।


 सब्जियों के राजा आलू के बाद विश्वभर में इसकी खपत सबसे ज्यादा है। बैंगन का जन्म भारत में हुआ था। शायद इसलिए भारत में भी बैंगन प्रेमी बहुतायत में है।  बैंगन को शाकाहारी और मांसाहारियों दोनो स्वादप्रेमियों में समान रूप से पसन्द किया जाता हैं। बैंगन अन्य सब्जियों में मिलकर उसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन स्वतंत्र रूप से भी बैंगन के स्वाद की कोई सानी नही होती। 


बैंगन का चोखा एवं बैंगन का भरता बनाने की स्वादिष्ट आसान विधि।
लिट्टी चोखा( बैंगन का चोखा)
फोटो- foodtravelindia24 ब्लॉग

बैंगन से बनने वाले कुछ प्रमुख व्यंजन : 

 बैंगन से बनने वाले कुछ प्रमुख व्यंजनों में बैंगन का भरता, बैंगन का चोखा, बैंगन बड़ी, भरवां बैंगन, बैंगन कचालू, बैंगन भाजा, आलू बैंगन, बैंगन पकोड़ा, बैंगन मसाला, बैंगन भुजिया, बैंगन दम, चिकन बैंगन मछली बैंगन, इत्यादि।


बैंगन का चोखा बनाने की आसान विधि

 - बैंगन को लें उसे अच्छे से धो लें।

- उसपर सरसों का तेल लगा दें।

- जगह-जगह सिक घुसा कर छेद कर दें।

- सम्भव हो तो  सभी छेद में लहसुन की कली छिल कर घुसा दें।

- आग पर रख कर बैंगन को घुमा घुमा कर अच्छे से पका लें।

- [आग कोई भी चल जाएगी, लकड़ी गोइठा, कोयला या LPG गैस वाली]

- अब बैंगन को हल्का ठंडा होने के लिए 1 से 2 मिनट रख दें।

- अब बैंगन का स्किन हटा दें, और उसे भुनी हुई लहसुन के साथ अच्छे से मसल दें,

- अब उसमें बारीक कटी हुई प्याज और स्वाद अनुसार नमक कुछ बूंदे सरसों के भी डाल दें।

बैंगन का चोखा तैयार है

बैंगन का चोखा एवं बैंगन का भरता बनाने की स्वादिष्ट आसान विधि।
पराठे, बैंगन का चोखा, विभिन्न प्रकार की चटनी


बैंगन के चोखे में और स्वाद बढ़ाने हेतु।

- इसमें स्वाद और रंगत उभारने के लिए। टमाटर भी साथ में ही पका लें।

- उसको भी बैंगन के चोखे में मसल कर अच्छे से मिला दें।

- प्याज भी ड्राई फ्राई करके मिला सकते हैं।

- मटर के दाने भी ड्राई फ्राई करके डाल दें।

- हरी मिर्च या लाल मिर्च भी आग पर पका कर टुकड़े करके डाल दें।

-  धनिया के पत्ते भी रंगत उभारने के लिए डाल सकते हैं।

- टमाटर उपलब्ध ना हो तो कुछ बूंदे निम्बू भी निचोड़  सकते हैं।


बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

अब इसी सब को बैंगन के चोखे से बैंगन का भरता बनाने के लिए क्या करें।

- एक फ्राई पैन ले। 

- फ्राई पैन में ऑलिव ऑयल, सरसों के तेल, राइस ब्राउन आयल, सनफ्लॉवर ऑयल, सोया आयल या घी  में से कोई एक  एक बड़ा चम्मच डालें।

- उसमे एक चुटकी हींग, आधा चमच जीरा, 1 लाल सुखी मिर्च, डाल कर तड़का लगाए।

-  अब चोखे वाला सारा सामान उसमें डालकर  मिला दें  आधे मिनट तक उसे कलछुल से चलाए।

- एक मिनट के लिए मद्धम आंच पर ढंक कर रखें।

- उसे फिर से एक बार कलछुल चलाकर फ्लेम ऑफ करके उतार लें।

- धनिये के ताजे पत्ते से सजाकर प्लेट में पराठे, लिट्टी, या रोटी के साथ परोसें।


फ़ोटो स्रोत-  प्रसिद्ध ब्लॉग Travel and Tour की संचालिका पुष्पम जी द्वारा प्रेषित है। उनके ब्लॉग का लिंक है अग्नाकिंत है। अवश्य विजिट करें।


 https://foodtravelindia24.blogspot.com/?m=1






एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें