Visa Free Destination: श्रीलंका थाइलैंड के बाद यह खूबसूरत देश भी भारतीय पर्यटक को दे रहा फ्री वीजा

0

Visa Free Destination: श्रीलंका थाइलैंड के बाद यह खूबसूरत देश भी भारतीय पर्यटक को दे रहा फ्री वीजा

भारतीय पर्यटकों और घुमक्कड़ों के लिए फिर एक खुशखबरी है। घुमक्कड़ों के लिए नेपाल, भूटान (Nepal & Bhutan) ही वीजा फ्री था उसके बाद हम भारतीय घुमक्कड़ों के लिए हमारे एक और पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) के बारे में सुना था कि यह खूबसूरत देश पर्यटकों को मुफ्त वीजा प्रदान कर रहा है, उसके बाद यात्रा और मौजमस्ती के गढ़ थाईलैंड (Thailand) ने भी इसी का अनुसरण करते हुए यात्रियों के लिए असीम आनंद का मौका देते हुए भारतीय घुमक्कड़ों के लिए लिमिटेड टाइम के लिए वीजा फ्री कर दिया है। हाँ, थाईलैंड में आप मई 2024 तक मुफ्त वीजा के साथ घूम सकते हैं। लेकिन अब एक और पर्यटन प्रधान देश इस सूची में शामिल हो गया है, और वह कोई और नहीं, बल्कि वियतनाम (Vietnam) है, जो भारतीय युवाओं के लिए सबसे पसंदीदा टूरिज्म देश में से एक है। 



after-srilanka-and-thailand-vietnam-is-now-visa-free-country-for-indian-tourist.html
Visa Free Destination: श्रीलंका थाइलैंड के बाद यह खूबसूरत देश भी भारतीय पर्यटक को दे रहा फ्री वीजा


वियतनाम (Vietnam) यह न केवल भारतीय पर्यटकों के लिए सस्ता, सुलभ, मनोहारी और सामर्थ्यपूर्ण है, बल्कि हर साल अपने मनोहारी पर्यटन क्षेत्रों,प्राकृतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से घुमक्कड़ों को आकर्षित भी करता रहता है।


विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वियतनामी समाचार एजेंसी Vn Express के मुताबिक, वियतनाम के सांस्कृतिक, खेल और पर्यटन मंत्री गुएम वान हंग (Nguyễn Văn Hùng) ने यात्रा में सुधार करने के लिए भारत और चीन के नागरिकों को शॉर्ट टर्म वीजा ऑफर (Short Term Visa Offer) का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में, वियतनाम में बिना वीजा यात्रा कर सकने का अधिकार केवल जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, और फिनलैंड के नागरिकों को ही है, लेकिन यह वीजा मुक्त पर्यटन अब भारत सहित 13 अन्य देशों के नागरिकों के लिए 45 दिन तक बढ़ा गया है।



थाईलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया और वियतनाम इत्यादि समुद्रतटीय देशों में आर्थिक आधार ही पर्यटन उद्योग है। पर्यटन एक उद्योग की भांति इन देशों में इस समय काफी फल-फूल रहा है। थाईलैंड, श्रीलंका वियतनाम, इंडोनेशिया इत्यादि में भारतीय यात्री अच्छे खासे संख्या में पहुंच रहे है और भरपूर खर्च भी कर रहे हैं। इसलिए  थाईलैंड और श्रीलंका के बाद वियतनाम ने भी वीजा मुक्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का एलान किया है। थाईलैंड ने 10 नवंबर से भारतीय यात्रियों के लिए वीजा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है, जिससे भारतीय पर्यटकों को 13 दिनों के लिए वहां रहने की अनुमति है, और यह योजना 10 मई 2024 तक लागू है। थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने इस वीसा फ्री अवधि (visa free time) बढ़ाने की संभावना को भी दर्शाया है। थाईलैंड सरकार ने भारतीय पर्यटकों के संख्या और मांग पर फ्री वीजा अवधि बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।


इस वर्ष अक्टूबर में, श्रीलंका ने एक पायलट परियोजना के रूप में भारत, चीन, रूस समेत सात देशों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की शुरुआत की है। यह पहल 31 मार्च 2024 तक क्रियाशील रहेगा, अर्थात इस अवधि में भारतीय यात्री बिना वीजा के श्रीलंका में यात्रा कर सकते हैं।



वियतनाम (Vietnam) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।

वियतनाम (Vietnam) एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जिसमें कई प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।


  • हालॉंग बे (Halong Bay): यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है, इसमें अनगिनत छोटे-बड़े द्वीप हैं जो समुद्री टूफानों के परिणाम स्वरूप बने हैं। हालॉंग बे (Halong Bay) का समुद्री और प्राकृतिक सौंदर्य विश्व धरोहर स्थलों की एक अद्वितीय संग्रहण है, जो विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यहां के समुद्र तट काफी रोमांटिक है और युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है।
  • होचीमिन सिटी (Ho Chi Minh City): यह दक्षिण वियतनाम का बड़ा शहर है जो व्यापार, संस्कृति, और इतिहास का केंद्र है। यहां विभिन्न ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि वार म्यूजियम और नूट्रे डैम। यह शहर अपने शानदार स्थानीय और ऐतिहासिक महत्व के बाजार और रॉयल पैलेस का दरबार के लिए जाना जाता है साथ ही अपने मॉडर्न लाइफ स्टाइल, फ्रेंच क्वार्टर, साइगॉन नदी फ्रंट के किनारे शानदार दृश्य के साथ रेस्टोरेंट, कैफे और नाइट लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। 
  • हनोई (Hanoi): यह वियतनाम (Vietnam) की राष्ट्रीय राजधानी है और यहां ऐतिहासिक स्थल, बाजार, और दरबार हैं। हो ची मिंह कंगारेन जिसमें राष्ट्रपति के सरकारी कार्यालय और एक इतिहास संग्रहालय है। वान मी ताउ पागोडा एक बौद्ध पैगोडा है यह शहर के सांस्कृतिक धारा को दर्शाता है। हो आन कीम लेक यह सुंदर झील शहर के केंद्र में है और यहां की प्राकृतिक संपदा को दर्शाता है।
  • नैचैंग तटीय क्षेत्र (Nha Trang Beach): यहां के सुंदर समुद्र तट और रेखागुलाबी द्वीपों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • साइगन का दरिया (Saigon River): एक लोकप्रिय नदी, जिसके किनारे राजमहल और बागबान हैं।
  • मुई ने (Mui Ne): अपने अनोखे लाल और सफेद रेत के टीलों के लिए प्रसिद्ध।
  • फोंग न्हा-के बंग राष्ट्रीय उद्यान (Phong Nha-Ke Bang National Park) : प्रभावशाली गुफाओं और करास्ट परिदृश्यों के साथ एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल।


वियतनाम Vietnam नाम अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, जो आपके यात्रा को यादगार बनाता है।

भारत से वियतनाम जाने और वहां के शानदार प्राकृतिक दृश्य और नाइट लाइफ का मजा लेने के लिए वियतनाम जाने का सबसे आसान तरीका है फ्लाइट, नीचे दिए गए विकल्पों से आप वियतनाम की योजना बना सकते हैं:


-वियतनाम एयरलाइंस (Vietnam Airlines) : यह वियतनाम की राष्ट्रीय एयरलाइन है और दिल्ली से हनोई और हो ची मिन सिटी के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करती है।

-एयरएशिया (Air Asia): यह एक बजट एयरलाइन है जो दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता से हनोई और हो-ची-मिन सिटी के लिए उड़ानें संचालित करती है।

- थाई एयरवेज Thai (Airways): यह एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से हनोई और हो ची मिन सिटी के लिए उड़ानें संचालित करती है, जो बैंकॉक में एक पड़ाव के बाद अपने अगले गंतव्य तक जाती है।

- सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines): यह एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से हनोई और हो ची मिन सिटी के लिए उड़ानें संचालित करती है, जो सिंगापुर में एक पड़ाव के अपने अगले गंतव्य तक जाती है।



#ExploreVietnam

 #VisaFreeVietnam

 #VisaFreeTravel

#IndiaToVietnam

#वियतनाम

#इंडिया_से_वियतनाम

#vietnam #saigon #hanoi #travel #vietnamese #travelphotography #vietnamtravel #photography #n #danang #love #like #follow #asia #m #hochiminh #photooftheday #thailand #ng #hochiminhcity #l #instagood #t #malaysia #wanderlust #indonesia #travelgram #vietnamesefood #saigonese #likeforlikes


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)