इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स घोषित बिहार टॉप 2 में शामिल

0

 


दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण और पुरस्कार कार्यक्रम में बिहार को इंडिया टुडे टूरिज्म अवॉर्ड दिया गया है।  इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण और पुरस्कार कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी जी भी सम्मिलित हुए थे, उन्होंने ही राज्यों और स्थलों को अवॉर्ड दिए हैं। पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी जी ने इंडिया टुडे को इस बात के लिए धन्यवाद भी किया कि कोरोना काल जैसे विषम परिस्थितियों के बाद में भी, जिसमें टूरिज्म प्रभावित हुआ है, उसमें भी पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं।


इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स घोषित बिहार टॉप 2 में शामिल


सभी पुरस्कार जी किशन रेड्डी, केंद्री पर्यटन मंत्री जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया है।



सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थान (Best Spiritual Destination) की बात करें तो इसमें केदारनाथ धाम जी शिखर पर है, वहीं बोध गया (बिहार) का चयन द्वितीय स्थान पर हुआ है।


बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन (Best Adventure Destination) में ऋषिकेश प्रथम और गोवा का बंजी जंपिंग (मायम लेक) द्वितीय स्थान पर है।


सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट और तटीय गंतव्य (Best Beaches & Coastal Destination) में गुजरात के शिवराजपुर बीच पहले स्थान पर और गोवा के अश्वम बीच दूसरे स्थान पर चयनित हुआ हैं।


बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन (Best Wildlife Destination) में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय, रामनगर (नैनीताल) पहले स्थान पर और गुजरात के गिर वन दूसरे स्थान पर हैं।


बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन (Best Mountain Destination) में कुन्नूर, नीलगिरी जिला, तमिलनाडु पहले स्थान पर और महाबलेश्नर (महाराष्ट्र) और नंदी हील (कर्नाटक) दूसरे स्थान पर हैं।


बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन (Best Heritage Destination) में अजंता की गुफाओं को पहले स्थान पर चुना गया है. यहां दूसरे स्थान पर धोलावीरा (कच्छ) को चुना गया है।


बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप्स डेस्टिनेशन (Best Iconic Landscapes Destination) में गरड़िया महादेव (कोटा) पहले स्थान पर और नंगल धाम (पंजाब) दूसरे स्थान पर है।


सबसे दर्शनीय सड़कों (Most Scenic Road)  के मामले में पहले स्थान पर नांगल से भाखड़ा डैम रोड और दूसरे स्थान पर कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु) है।



बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन (Best Festival Destination) मामले में पहले स्थान पर पोंगल (तमिलनाडु), दूसरे स्थान पर रेगिस्तान महोत्सव (जैसलमेर) और मैसूर दसरा (कर्नाटक) शामिल है।


इन पर्यटन स्थलों का चुनाव देशभर में हुई वोटिंग के द्वारा हुआ है। मल्टीमीडिया एप्प और वेबसाइट प्लेटफॉर्म पर इनके लिए वोटिंग कराई गई थी कुछ सर्वे ओपन भी कराए गए थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)