माडल और इन्स्टाग्राम स्टार की मौत, खूबसूरत बनने की चाहत में गयी जान।

0
खूबसूरत चेहरा और शरीर को बनाये रखना बहुत मेहनत भरा काम है। हर कोई सुंदर होता भी नही है। लेकिन अपने आकर्षक शरीर को अप्राकृतिक तरीके से और ज्यादा सुंदर बनाने की चाहत क्या मनुष्य के जान से भी ज्यादा महँगी हो गयी हैं?

 
https://tripbro.blogspot.com/2020/12/model-and-instagram-star-ki-maut-khubsurat-banne-ki-chahat-me-gayi-jaan.html
Joselyn Cano/Instagram


आज एक न्यूज़ की नोटिफिकेशन आयी। देखने पर पता चला कि अमेरिकी मॉडल और स्विमवियर डिजाइनर, मेक्सिकन किम करदाशियां नाम से मशहूर, सुपर टॉप मॉडल, इंस्टाग्राम पर युवाओं के मन में भूचाल लाने वाली 30 वर्षीय जोसलीन केनो(Joselyn Cano) का बीबीएल सर्जरी यानी ब्राजीलियन बट-लिफ्ट सर्जरी के बाद मौत हो गई है। कैनो मॉडलिंग की दुनिया में एक बहुत बड़े नामों में से एक हो गयी थी। 


Joselyn Cano/Instagram


मैं मयूर विहार, दिल्ली में जहां रहता हूँ वहां मेरे फ्लैट के ग्राउंड फ्लोर में ही एक जिम है, उसके अलावे आधे किलोमीटर के क्षेत्र में ढेरों प्रतिष्टित ब्रांड वाले दर्जन भर से ज्यादा जिम है। जिसमें महिला,पुरुष, किशोर, युवाओं एवं अधेड़ों की भागीदारी लगभग बराबर ही है। कुछ जिम में मैं भी गया बस देखने भर के लिए ही। जिम में लोग किसलिए जाते हैं फिट रहने के लिए या जो प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर है वो खुद को फौलाद की औलाद बनाने के लिए जाते हैं। कुछ आवारा, अमीर और मनचले सेटिंग के लिये जाते हैं तो कुछ बस लड़कियों और लड़कों को ताड़ने के लिए भी जाते है।
 

Joselyn Cano/Instagram




Joselyn Cano/Instagram


सुंदर और स्वस्थ रहना सबकी चाहत होती है। लोग इसलिए ही जिम जाते हैं। लेकिन जिम में स्वास्थ्य या बॉडी फिट करने के लिए नही बल्कि शरीर को अलग अलग कोण से फुलाने वाले कसरत/एक्सरसाइस शुरू हो गए हैं। जिम वालो को भी पैसों से मतलब है आखिर समाज सेवा के लिए तो लाखों करोड़ों रुपये के एक्सरसाइज मशीने तो नही लगा रखें है। अब जिसकी जैसी चाहत है वैसा शरीर बनाने के लिए इंस्ट्रक्टर भी बाध्य रहते हैं।



Joselyn Cano/Instagram


कुछ महिलाओं में आजकल स्वास्थ्य के प्रति घनघोर लापरवाही बटोरते हुए उभरे हुए अंग को और उभारने वालीं परिपाटी चल चुकी  है। उन्हें ब्राजील देश की महिलाओं जैसी फ्लोटिंग बट चाहिए अरे भई! प्रकृति ने आपको पुरुषों से दुगुना आकार पहले से दे रखा है फिर भी.... फिर भी प्रकृति विरुद्ध जाकर उसे और उभाड़ने का प्रयास कर रहे आपलोग?  खुद के क्षणिक शारीरिक आकर्षण और आवारा मनचलों के मन में और आग भड़काने और लगाने के लिए आप अपने ही शरीर को बेढंगा बनाने पर तुले हैं। क्यों?...  क्या आपको पता है बड़े बट होने से आपको कितनी शारीरिक समस्याओं से ग्रसित होने की सम्भावना रहती है।
 

Joselyn Cano/Instagram


अप्राकृतिक रूप से बढ़ाये गए अंग से आपके होने वाले सन्तानों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है और आपको खुद शारीरिक वििभििन्य  है  । कमर दर्द से लेकर जवानी खत्म होते ही घुटनो की समस्या भी बढ़ सकती है। और जो मनचले आज आपको देखकर आहें भरेंगे 4/5 साल बाद वही आपको देखकर ऐसे रिएक्ट करेंगे जैसे सामने से जोकर या भैंस जा रही हो। 


Joselyn Cano/Instagram


और हां इतना पढ़ने के बाद भी आपको BL चाहिए तो ज्यादा कसरत करने या #BBL सर्जरी करवाने की आवश्यकता नही है। आप अपने आसपास के गांव के किसी खौफनाक स्कूल टीचर के पास जाइये BL करवाने में डॉक्टर से ज्यादा अनुभव टीचर के पास होता है। स्कूल के दिनों में बदमाश लड़कों के पीछे मास्टर साहब गुलाब वाली छड़ी से गिन कर 10 छड़ी लगाते और लड़के 5 दिन तक अपना सूजा हुआ फ्लोटिंग पिछवाड़ा लेकर घर में छिपे रहते थे।
 

Joselyn Cano/Instagram


और हां अंत में जोसलीन केनो#Joselyn Cano को विनम्र श्रधांजली देते हुए यह अवगत करा रहा हूं कि यह खबर हॉस्पिटल या उनके परिजनों के तरफ से नही बल्कि उनके बॉयफ्रेंड ने ट्वीट करके उनके फैन के लिए ये सूचना जारी की है।


Joselyn Cano/Instagram
Joselyn Cano/Instagram




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)